देशशहर

सभी राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवाद के प्रकरणों का 15 जून के पूर्व निराकरण करें-श्री चंद्रा

किसानों के खेतों में आने जाने का कोई मार्ग अवरूद्ध ना रहे कलेक्‍टर ने राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

नीमच 16 अप्रेल 2026,

जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवाद, रास्‍ते पर अतिक्रमण संबंधी सभी प्रकरणों का 15 जून के पहले शतप्रतिशत निराकरण कर, रास्‍ते खुलवाएं। किसी भी किसान को खेत पर आने जाने में कोई असुविधा ना हो। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिले के राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में राजस्‍व विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम नीमच, जावद, मनासा सहित सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने जनपद पंचायतों से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्मित जल संरचनाओ, जल स्‍त्रोतो की सूची प्राप्‍त कर उन्‍हे राजस्‍व रिकार्ड में दर्ज करने के निर्देश भी सभी राजस्‍व अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्‍टर ने कहा, कि शासन की विभिन्‍न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान की फार्मर रजिस्‍ट्री व ईकेवायसी करवाना जरूरी है। जिले के सभी पटवारियों को प्रतिदिन 20-20 फार्मर आई.डी.एवं ईकेवायसी करने के लिए पाबंद करें। कलेक्‍टर ने एक माह में जिले में 30 हजार फार्मर आई.डी. और ईकेवायसी करवाने का लक्ष्‍य निर्धारित कर पूरा करने के निर्देश दिए है। कलेक्‍टर ने सीमांकन प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी राजस्‍व अधिकारियों को दिए। अवैध कब्‍जा, रास्‍ता विवादों और अतिक्रमण के प्रकरणों का भी तत्‍परतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश सभी राजस्‍व अधिकारियों को दिए है। बैठक में भू-अर्जन के प्रकरणों के निराकरण, नक्‍शा तरमीम, नक्‍शा विहिन ग्रामों के नक्‍शा निर्माण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों के निराकरण, आधार आरओआर फार्मर रजिस्‍ट्री, ईकेवायसी शासकीय, खसरों का नक्‍शा तरमीम, बटाकंन कार्य की भी समीक्षा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}