देशशहर

आयुष विभाग द्वारा चचौर, मालाहेडा एवं जमुनिया कलां में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न

109 रोगियों ने लिया स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

नीमच 15 अप्रेल 2026,

आयुष विभाग द्वारा बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवरान, जूना मालाहेडा एवं जमुनिया कलां में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध (कब्ज), श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, गैस, अम्लपित्त, सायटिका, हृदय रोग, प्रमेह आदि विभिन्न रोगों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर में कुल 109 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर में डॉ.तुलसीराम अलावे, डॉ.आबिद खान, डॉ. विमला पाटीदार, श्री हुकुमचंद सूर्यवंशी, श्री यतेन्द्र राजावत, अनवर खान, कंपाउडर श्रीमती भावना बैरागी, विनित सोनी(दवासाज) एवं ए.एन.एम.श्रीमती रचना चौहान ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}