देशशहर

खनिज राजस्व प्राप्ति एवं अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाई में नीमच जिला संभाग में प्रथम लगभग 56 करोड़ के राजस्व की वसूली की गई

नीमच 04 अप्रैल 2026

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन की कार्यवाहीयों एवं राजस्व प्राप्ति में नीमच जिला उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ने अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। साथ ही राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीमच जिला उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है।

जिला खनिज अधिकारी श्री गजेन्द्रसिंह डावर ने बताया कि अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एवं अवैध भण्डारण पर की गयी कठोर कार्यवाहीयों से वर्ष 2025-26 में खनिज विभाग द्वारा विगत 05 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दियाहै। जिले में वर्ष 2020-21 में अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 136 प्रकरण, वर्ष 2021-22 में 171 प्रकरण, वर्ष 2022-23 में 180 प्रकरण, वर्ष 2023-24 में 173 प्रकरण, वर्ष 2024-25 में 227 प्रकरण दर्ज किये गये। जबकि वर्ष 2025-26 में अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एंव अवैध भण्डारण के सर्वाधिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज 231 प्रकरणों में 1.82 करोड अधिरोपित कर 1.66 करोड जमा कराये गये है। जो कि विगत 05 वर्षों में सर्वाधिक है।

इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज विभाग द्वारा 55.84 करोड राजस्व की वसूली कर राजस्व प्राप्ति में उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा। उक्त उल्लेखनीय कार्यवाहीयों में प्रभारी खनि निरीक्षक श्री सुनील जाधव एवं खनिज अमले का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}