देशशहर

किसान भाई रसायन मुक्‍त, जीरो बजट की खेती अपनाकर स्‍वस्‍थ्‍य समाज निर्माण में योगदान दें- श्री विजयवर्गीय

नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया जावद में जहर मुक्‍त, जीरों बजट कृषि पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

नीमच 29 मार्च 2026,

जिले एवं प्रदेश के किसान भाई रसायन मुक्‍त, जीरो बजट की खेती को अपना कर, भावी पीढ़ी को स्‍वस्‍थ बनाने एवं स्‍वस्‍थ समाज के निर्माण में अपना महत्‍वपूर्ण योगदान दे। पद्मश्री सुभाष पालेकर जी ने कृषि क्षेत्र में अनेको प्रयोग कर जीरो बजट रसायन मुक्‍त कृषि पद्धति तैयार की है। इस कृषि पद्धति का उपयोग कर किसान भाई, जीरो बजट खेती करें। य‍ह बात प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कृषि उपज मण्‍डी जावद में आयोजित जहर मुक्‍त जीरो बजट कृषि पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को मुख्‍य अतिथि के रूप में सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, मुख्‍य वक्‍ता पद्मश्री श्री सुभाष पालेकर, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, नीमच न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपड़ा, पूर्व सांसद श्री सुभाष जी, पूर्व विधायक कटनी श्री कैलाश जी व अन्‍य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

मंत्री श्री विजय वर्गीय ने कहा, कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी प्राकृतिक खेती, जीरो बजट खेती की बात करते है। इन कृषि पद्धतियों से किसानों को कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान भाई श्री सुभाष पालेकर जी की कृषि पद्धतियों को समझे और उन्‍हें अपनाए। देश को आत्‍मर्भिर बनाना है, कृषि क्षेत्र में भी आत्‍मनिर्भर बनना है। श्री विजयवर्गीय ने कीटनाशक और रासायनिक उर्वरक को मानवता का दुश्‍मन बताया।

मुख्‍य वक्‍ता श्री सुभाष पालेकर ने अपने उदबोधन में कहा, कि मैं अपने जीवन में पहले विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा से मिला हूं जो जावद में नि:शुल्‍क कृषि पर आधारित प्रशिक्षण शिविर किसानों के लिए आयोजित कर रहे है। उन्‍होने कहा, कि मेरी कृषि पद्धति जैविक और प्राकृतिक नहीं है, उससे भिन्‍न है। उन्‍होने कहा, कि किसी भी पेड़ पौधे को जीवित रहने के लिए कीटनाशक और किसी भी प्रकार के खाद के भोजन की जरूरत नहीं होती है। उन्‍होने कहा, कि फसलों में रासायनिक उर्वरक का कतई उपयोग ना करें और ना ही कीटनाशक का। उन्‍होने किसानों से देशी बीज का उपयोग करने की बात कही।

निरंतर….2

/2/

श्री पालेकर जी ने रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के दुष्‍प्रभावों के बारे में विस्‍तार से बताया।

विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने अध्‍यक्षीय उदबोधन में कहा कि समय के साथ खेती का स्‍वरूप भी बदल रहा है। सोलर एनर्जी के मामले में जावद देश में अग्रणी है। उन्‍होने कहा, कि जावद के सरकारी स्‍कूल के 50 छात्र एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रहे है। शासकीय स्‍कूलों में जे.ई.ई.नीट की नि:शुल्‍क कोचिंग सुविधा के उक्‍त परिणाम मिले है।

श्री सखलेचा ने कहा, कि इस प्रशिक्षण शिविर स्‍थल पर विभिन्‍न 16 विभागों की स्‍टाल एवं प्रदर्शनी लगी है। जावद क्षेत्र के 1500 विद्यार्थी आठ माह से ए.आई.की पढ़ाई कर रहे है। इनमें से 800 बच्‍चे कृषि में ए.आई.का उपयोग सीख रहे है। उन्‍होने कहा, कि सभी विभागों, कृषि वैज्ञानिकों और श्री सुभाष पालेकर जी के मार्गदर्शन से जावद क्षेत्र का किसान देश, प्रदेश का अग्रणी किसान बनेगा।

कार्यक्रम को विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने भी सम्‍बोधित करते हुए नीमच, जावद की गांधीसागर से प्रेशर युक्‍त सिंचाई योजना स्‍वीकृत होने की जानकारी दी। उन्‍होने कहा, कि इस सिंचाई योजना से क्षेत्र के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। किसान खुशहाल होगा।

प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक श्री सखलेचा ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया।

इस मौके पर जावद न.प.अध्‍यक्ष श्री सोहनलाल माली, नीमच के पूर्व जनपद अध्‍यक्ष श्री उमरावसिह गुर्जर, श्री श्‍याम काबरा, श्री यशवंत बंजारा, श्री अशोक विक्रम सोनी, अर्जुन माली, श्री सचिन गौखरू, क्षेत्री की सभी न.प.के अध्‍यक्षगण, सरपंचगण, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन, क्षेत्र के नगरीय निकायो के सभी सीएमओ व अन्‍य अधिकारी, कृषि, उद्यानिक, पशुपालन विभाग के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं नीमच जिले व प्रदेश सहित 16 प्रदेशों से बडी संख्‍या में आए किसान बंधु उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}