देशशहर

जन सहयोग से जल संवर्धन के तहत ग्वालटोली तालाब पर स्वच्छता के लिए किया श्रमदान

बदला बदला सा नजर आने लगा है ग्‍वालटोली तालाब का स्‍वरूप विधायक, कलेक्‍टर, नपाध्‍यक्ष ने किया स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान

नीमच 28 मार्च 2026,

जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय नीमच पर स्थित ग्वालटोली तालाब पर न.पा. नीमच द्वारा स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार,कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ,जिला पंचायत सी.ई.ओं. श्री अमन वैष्‍णव,ए.डी.एम. श्री बी.एस.कलेश, नपाध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति गौरव चौपड़ा,पार्षदगण जनप्रतिनिधिगण,विभिन्‍न सस्‍थाओं के प्रतिनिधियों ने तालाब परिसर की साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया। जन सहयोग से स्‍वच्‍छता के लिए किए गए इस श्रमदान से ग्‍वालटोली तालाब का स्‍वरूप बदला बदला सा नजर आने लगा है ।

इस अवसर पर नगरपालिका जलकल समिति सभापति श्रीमती छाया वीरेंद्र जायसवाल, एसडीएम श्री संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, श्री पराग जैन , पार्षद श्री हरगोविंद दीवान, पार्षद प्रतिनिधि श्री मुकेश पोरवाल, पर्यावरण मित्र संकल्प संस्था के श्री जगदीश कारपेंटर, नगर समस्‍या सुझाव ग्रुप के श्री विवेक खण्‍डेलवाल, नगरपालिका के सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित नगरपालिका के कर्मचारी, नागरिकों जनप्रतिनिधियों, इंदिरा नगर एवं ग्वालटोली के रहवासियों आदि ने ग्वालटोली तालाब परिसर की साफ सफाई के लिए उत्‍साह पूर्वक श्रमदान किया और कचरा एकत्रित कर ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया।इस मौके पर नगरपालिका नीमच द्वारा ग्वालटोली तालाब के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण का कार्य का कलेक्‍टर ने अवलोकन किया और सीएमओं श्रीमती दुर्गा बामनिया को आवश्‍यक निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}