क्राइमशहर

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के विरूद्व पुलिस एवं प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही

04 आदतन आरोपियों के विरूद्व जिला बदर की कार्यवाही

नीमच, 19 मार्च 2026

जिला दण्ड़ाधिकारी जिला नीमच श्री हिमांशु चन्द्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देषन में जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नशें के विरूद्व जीरो टोलरेंस निती अपनाते हुए मादक पदार्थ तस्करी एवं अन्य अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियों के विरूद्व जिलें के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा जिला बदर/राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्यवाही जारी है।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देश पर थाना प्रभारी नीमच केंट, नीमच सिटी, जीरन एवं कुकडेंश्वर द्वारा आदतन अपराधियों के विरूद्व जिला बदर की कार्यवाही की गई है। जो निम्नानुसार है –

जिला बदर – 

1. दशरथ सिंह पिता बापुसिंह सौंधिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम केरी पुलिस थाना जीरन के विरूद्व मारपीट, एनडीपीएस एक्ट में 10 अपराध पंजीबद्व होकर आरोपी को 06 माह के लिये जिला बदर किया गया।

2. जगदीश उर्फ पतंग पिता डालुराम मेघवाल उम्र 53 वर्ष निवासी एकता कालोनी नीमच पुलिस थाना नीमच केंट के विरूद्व मारपीट, एनडीपीएस एक्ट में 08 अपराध पंजीबद्व होकर आरोपी को 06 माह के लिये जिला बदर किया गया।

3. अजय पिता राजु बाछड़ा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोया पुलिस थाना कुकडेंश्वर के विरूद्व चोरी एवं अन्य धाराओं में 15 अपराध पंजीबद्व होकर आरोपी को 03 माह के लिये जिला बदर किया गया।

4. दिलशाद उर्फ निग्गु पिता शाकीर हुसैन कुरैशी उम्र 25 वर्ष निवासी भगवानपुरा पुलिस थाना नीमच सिटी के विरूद्व मारपीट, एनडीपीएस एक्ट में 03 अपराध पंजीबद्व होकर आरोपी को 06 माह के लिये थाना हाजरी (जिला बदर) के आदेश किये गये।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमच केंट, नीमच सिटी, जीरन एवं कुकडेंश्वर सहित प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

नीमच पुलिस की अपील – नीमच पुलिस आमजनता से अपील करती है कि सरल क्रमांक 01 से 03 में उल्लेखित आरोपी आपके आसपास या आपके क्षेत्र में घुमते हुए पाये जाते है तो इसकी सूचना तुरन्त नजदिकी पुलिस स्टेंशन या पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच 07423-228000 एवं 7049101042 पर देंवे। ताकि आपराधियों के विरूद्व नीमच पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा सकें। सूचनाकर्ता का नाम गुप्त रखा जावेंगा।

  नीमच पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों के विरूद्व जिला बदर/एनएसए के तहत कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}