देशशहर

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई – 71 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं

दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा

नीमच 11 मार्च 2026,

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 71 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए है। इस मोके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में भाटखेडी मनासा के दुर्घटना पीडित राजू पिता ओकार बंजारा ने नीमच के एक निजी चिकित्‍सालय द्वारा आयुष्‍मान कार्ड का लाभ नहीं देते हुए उपचार के लिए 1.50 लाख की नगद राशि लेने संबंधी शिकायत पर कलेक्‍टर ने पीडित राजू को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाने और निजी चिकित्‍सालय द्वारा ली गई उपचार राशि वापिस दिलाने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच को दिए है।

कलेक्‍टर ने मनासा क्षेत्र के दांता निवासी गोपाल गरासिया के आवेदन पर उनकी पत्नि गुड्डीबाई की गंभीर बीमारी के उपचार में इस वर्ष की 5 लाख रूपये की आयुष्‍मान लिमिट पूरी हो जाने पर, रेडक्रास से उपचार सहायता स्‍वीकृत करने के निर्देश भी रेडक्रास प्रभारी को दिए है।

जनसुनवाई में लक्ष्‍मीपुरा की कंकुबाई, कनावटी के भागीरथ, सरवानिया महाराज के मोहम्‍मद आसीफ, नीमच के मांगीलाल, गिरदौरडा के किशनसिह, कनावटी की यशोदाबाई, हिंगोरिया की सायराबाई, खिमला के गोपाल बंजारा, जीरन के लालुराम, कंजार्डा की रेखा कुलमोदिया, पालसोड़ा के अमरदास बैरागी, गिरदौड़ा के किशनसिह, टीआईटी कॉलोनी नीमच की अनिता शिंदे, पिपल्‍या सिंघाडिया के भेरूलाल ने अपनी समस्‍याएं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह नयागांव के सत्‍तु धाकड़, साकरियाखेड़ी के बंशीलाल कनावटी की आशा राय, मनासा की भागवंतीबाई, जीरन के जितेन्‍द्र बैरागी, हामाखेडी के चंद्रप्रकाश, ग्‍वालदेविया की मंगलादेवी, कराडिया महाराज की मंजूबाई, मातारूंडी के करामात, बराडा की लक्ष्‍मीबाई, सोनडी के बाबुलाल, केलुखेड़ा के मांगीलाल, भाटखेड़ी की पूजाबाई, कुण्‍डला के राधेश्‍याम, नीलि‍या के कन्‍हैयालाल, अमावली जागीर के रमेशनाथ, इंदिरानगर नीमच की इन्दिराबाई, राजस्‍व कॉलोनी रतलाम के अमित सिह, इकलिंगपुरा के कमलसिह, बोरदिया कला के कालूसिह, ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}