शहर

ग्राम बावड़ा में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न- 37 रोगियों ने लाभ लिया

नीमच 10 मार्च 2026,

शासकीय आयुर्वेद औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा सोमवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम बावड़ा में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित, प्रमेह आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई।

शिविर में बी.पी.की निशुल्क जांच कर, मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय, तनाव से मुक्ति, दिनचर्या, पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी। शिविर में कुल 37 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया। शिविर में डॉ.आबिद खान, गोपाल कृष्ण गंधर्व कंपाउंडर, आंगनवाड़ी सहायिका गुड्डीबाई ने सेवाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}