शहर

जनगणना का व्दितीय चरण का प्रशिक्षण 9 मार्च को

नीमच 7 मार्च 2026,

जनगणना 2027 के प्रथम चरण तथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जिले में एक से 30 मई 2026 की अवधि में समय-सीमा में संपादित कराने के लिए जिला, चार्ज स्‍तरीय अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 व 24 फरवरी को दिया जा चुका है। जिला चार्ज स्‍तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में एक दिवसीय जिला स्‍तरीय प्रशिक्षण जिला प्रभारी श्री संदीप घोरे देंगे। इस द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में जिला जनगणना पुस्तिका संबंधी प्रशिक्षण के साथ-साथ सीएमएमएस पोर्टल पर हेन्‍डस ऑन भी करवाया जाएगा।

द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 9 मार्च 2026 को प्रात: 10.30 बजे से सांय 5 बजे तक शासकीय पी.जी.कालेज नीमच की कम्‍प्‍यूटर लैब में आयोजित किया जा रहा है। डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन ने सभी चार्ज अधिकारियों को एक-एक लिपिक के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लेने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}