देशशहर

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई – 88 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं

आवेदक गणपत को आटा चक्‍की के लिए तत्‍काल विद्युत कनेक्‍शन प्रदान करें-श्री चंद्रा खेतपालिया के ऊंकारलाल को उसकी जमीन का मौके पर कब्‍जा दिलाए- कलेक्‍टर

नीमच 10 फरवरी 2026,

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 88 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम जावी के गणपत पिता कन्‍हैयालाल ने आटा चक्‍की स्‍थापित किए तीन माह हो जाने पर भी विद्युत कनेक्‍शन नहीं मिलने और नवीन विद्युत कनेक्‍शन करवाने के अनुरोध पर कलेक्‍टर ने म.प्र.प.क्षेत्र विद्युत कंपनी के अधीक्षण यंत्री को आवेदक को नियमानुसार तत्‍काल विद्युत कनेक्‍शन प्रदान करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में खेरमालिया के उंकारलाल मेघवाल ने अपनी खसरा नम्‍बर 1301 की जमीन पर दारू के एक व्‍यक्ति द्वारा जबरन किया गया कब्‍जा हटाकर, कब्‍जा दिलाने के अनुरोध पर एसडीएम नीमच व तहसीलदार को मंगलवार को ही मौके पर राजस्‍व टीम भेजकर उंकारलाल को कब्‍जा दिलाने के निर्देश दिए। रावतखेड़ा के शंभुसिह, गुजरखेड़ी के नानालाल, ग्‍वालटोली की गीताबाई, मुंदडा के नन्‍दलाल, बघाना के सुभाष, नीमच के रूपेन्‍द्र, मांगीलाल, टी.आई.टी.कालोनी नीमच की अनिता, उचेड़ की जमुना टेलर, सुवाखेड़ा के राजेश नायक, धामनिया के दिलीप, हरवार की कोशल्‍या, मनासा के लखनसिह, चौथखेडा की कमलाबाई, राजपुरिया के राधेश्‍याम, सोनियाना की गीताबाई ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह डिकेन की घीसीबाई, कुचड़ौद की कौशल्‍याबाई, नीमच सिटी की गीताबाई, ग्‍वालटोली की ललिता, बघाना की रेखाबाई, कुकडेश्‍वर मोतीलाल, इंदिरा नगर नीमच की पुष्‍पा, कंवरजी का खेड़ा देवीलाल, निपानिया आबाद के बाबूलाल, बल्‍दरखा देवरिया के शंकरलाल, दारू के जमनालाल, झिरन्‍या के कुतुबुद्धिन,मागंरोल के हरिसिह, नीमच की आफियाबाई, लाछ के नारायण, सिंधी कालोनी नीमच के चंद्रप्रकाश ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}