शहर

ग्राम पंचायत बराड़ा में की गई पेयजल पाईप लाईन की तत्‍काल मरम्‍मत

ग्राम पंचायत स्‍तर पर की गई जल सुनवाई

नीमच 14 जनवरी 2026,

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में नागरिकों एवं ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्‍याओं के त्‍वरित समाधान के लिए जिले के सभी नगरीय निकायों, तहसील कार्यालयों, जनपद कार्यालयों और ग्राम पंचायत स्‍तर पर मंगलवार को जनसुनवाई के साथ ही जल सुनवाई में ग्राम पंचायत बराड़ा के ग्रामीणों द्वारा पेयजल पाईप लाईन फूटने और पानी के लिकेज की समस्‍याओं के संज्ञान में लाने पर कलेक्‍टर श्री चंद्रा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बराड़ा द्वारा तत्‍काल पेयजल पाईप लाईन को दुरस्‍त करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है और पेयजल पाईप लाईन से लीकेज को बंद करवाया गया है।

पंचायत स्‍तर पर भी की गई जनसुनवाई

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में ग्रामीणों की समस्‍याओं के स्‍थानीय स्‍तर पर त्‍वरित समाधान के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्‍यालयों पर मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को प्रात:11 बजे से दोपहर एक बजे तक पटवारी, पंचायत, सचिव एवं रोजगार सहायकों ने ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर जनसुनवाई की और ग्रामीणों से प्राप्‍त आवेदनों पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया। साथ ही तहसीलदार एवं नगरीय निकाय स्‍तर पर भी जनसुनवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}