देशशहर

नीमच जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध है उर्वरक- खाद की नहीं है कोई कमी

वर्तमान में 12434 मैट्रिक टन उर्वरक जिले में उपलब्‍ध कोटा से सड़क मार्ग से निरंतर हो रही है खाद की आपूर्ति

नीमच 06 दिसम्‍बर 2025,

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले के किसानों की सुविधा के लिए रबी 2025-26 में पर्याप्‍त मात्रा में विभिन्‍न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्‍धता सुनिश्चित की गई है। जिले में रबी 2024-25 में 5 दिसम्‍बर की स्थिति में कुल 52737 मीट्रीक टन विभिन्‍न प्रकार के उर्वरक का वितरण किसानों को किया गया है। जबकि रबी 2025-26 में कुल 41 हजार 323 मिट्रीक टन से अधिक उर्वरक किसानों को विक्रय किया जा चुका है। रबी 25-26 में कुल 59 हजार 500 मीट्रीक टन उर्वरक की मांग प्रस्‍तावित है। 41323 मिट्रीक टन जिले के किसानों को रबी 2025-26 में विक्रय किया जा चुका है। इसमें यूरिया 23224 मिट्रीक टन, डी.ए.पी.4725 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.966 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.4088 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी.8320 मिट्रीक टन उर्वरक का विक्रय किया जा चुका है।

जिले में 5 दिसम्‍बर 2025 की स्थिति में कुल 12 हजार 434 मिट्रीक टन उर्वरक उपलब्‍ध है। इससे यूरिया 4816 मिट्रीक टन, डी.ए.पी.1446 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.719 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.1915 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी.3465 मिट्रीक टन उर्वरक वर्तमान में उपलब्‍ध है। उप संचालक कृषि नीमच से प्राप्‍त जानकारी के लिए रबी फसलों के लिए जिले में वर्तमान में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है। साथ ही आगामी दिनों में नीमच में यूरिया और डी.ए.पी.की एक-एक रैंक जल्‍दी ही लगने वाली है। सडक मार्ग से कोटा से भी यूरिया की आपूर्ति जिले में निरंतर हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।

उप संचालक कृषि श्री पी.सी.पटेल ने शुक्रवार को सहकारी समितियों मार्कफेड के डबल लाक केंद्रों, मार्केटिंग खाद गोदाम एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण कर उर्वरक की उपलब्‍धता का जायजा लिया और किसानों को उर्वरक की वितरण व्‍यवस्‍था की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}