देशशहर

सी.एस.आर.मद को विभागों से समन्‍वय कर बेहतर उपयोग किया जाए-श्री चंद्रा

कलेक्‍टर श्री अध्‍यक्षता में सी.एस.आर. कार्यो की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच 20 जनवरी 2026,

कार्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) की बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समस्‍त सीएसआर इकाईयों ने वर्ष 2025-26 में सीएसआर मद से किये गये कार्यो की जानकारी दी व शेष वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित सीएसआर प्लान तथा मद में उपलब्ध बजट की समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई। इकाईयों द्वारा सीएसआर मद से किये गये कुछ उल्लेरखनीय कार्य जैसे सभी इकाईयों द्वारा मिशन बेंचमार्क अंतर्गत शासकीय स्कूालों में फर्नीचर प्रदाय, विक्रम सीमेंट खोर द्वारा वोकेशनल ट्रेनिंग, नैत्र जांच शिविरों का आयोजन करने तथा इकाई ग्रीनको द्वारा लोकल एरिया डेवलोपमेंट अंतर्गत अधोसंरचना कार्यो की कलेक्टर ने सराहना की।

बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी सीएसआर इकाईयों को उपलब्ध सीएसआर बजट के बेहतर उपयोग हेतु संबंधित विभागों से समन्वाय कर कार्य संपादन हेतु निर्देश दिये, ताकि कार्यो का दोहरीकरण न हो व सार्थक उपयोग हो सके। कलेक्टर ने इकाईयों द्वारा चलाये जा रहे जल मंदिरों के पानी की निरंतर जांच कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में टाटा सोलर पॉवर के प्रतिनिधि को सी.एस.आर.अंतर्गत किये जा रहे व्यय की मदवार जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गये।

सभी इकाईयों को श्री चंद्रा ने निर्देश दिए गए, कि सीएसआर मद से मुख्‍यत: बुनियादी ढ़ाचा निर्माण कार्य जैसे सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र, आंगनवाडी व स्कूल भवन निर्माण कार्य एवं दिव्यांगजनों व वंचित वर्गो को स्वारोजगार से जोड़ने के कार्यो को प्राथमिकता दें व ऐसे कार्य करें, जिससे अधिक से अधिक लोकहित जुडा हो।

बैठक में डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन, महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती योगिता भटनागर, जिला अधिकारीगण एवं सभी सी.एस.आर. इकाईयां अल्ट्रायटेक सीमेंट खोर, अडानी विलमार भाटखेड़ा, धानुका ग्रुप नीमच, एमएस सोलवेक्स, जमुनियाखुर्द, ग्रीनको प्रा.लि.टाटा सोलर पावर प्रा.लि. के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}