शहर

शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर गुरु सप्तमी पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम 4- 5 व6 को,

नीमच, 03 जनवरी 2025

श्री पार्श्वनाथ राजेंद्र सूरी राजमल पानबाई डूंगरवाल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ राजेंद्र सूरी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरेश्वर जी महाराज साहब की 198 में जयंती एवं 118 पुण्यतिथि पोष सुदी गुरु सप्तमी के पावन उपलक्ष्य में श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर 4-5व6 जनवरी को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान साध्वी प्रियदर्शना श्री जी महाराज साहब की शिष्या साध्वी सरल स्वभावी हित दर्शना श्रीजी, साध्वी मधुर गायिका चारु दर्शना श्री जी महाराज साहब की पवन निश्रा में आयोजित किए जाएंगे। श्री संघ अध्यक्ष राजेंद्र डूंगरवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनीष मारू,महिला मंडल अध्यक्ष सरिता कटारिया ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रथम दिवस 4 जनवरी शनिवार को सुबह 6:30 बजे आरती प्रभु भक्ति गुरु भक्ति एवं मेहंदी वितरण राजेंद्र सूरी आराधना भवन पर आयोजित किया जाएगा जिसके धर्म लाभार्थी अजीत कुमार अंकित, कनिष, निश्रित गांधी परिवार होंगे। पवन श्रृंखला में द्वितीय दिवस 5 जनवरी रविवार सुबह 7बजे प्रभु भक्ति एवं आरती, 8 बजे 18अभिषेक, जिसके लाभार्थी श्री संघ परिवार नीमच होंगे। गुरु सप्तमी मा महोत्सव की श्रृंखला में 6 जनवरी सोमवार सुबह सुबह 7:45 बजे राठौर परिसर पर नवकारसी आयोजित होगी जिसके लाभार्थी गिरिराज सिंह पंचम सिंह आयुष सोनी परिवार होंगे। कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में सुबह8 बजे नवकारसी 9 बजे मंदिर से भागीरथी यात्रा 10:30 बजे गुरु गुण अनुवाद अमृत प्रवचन सभा, सुबह 11:30 बजे जैन भवन पर आयम्बिल, दोपहर 12:30 बजे राठौर परिसर में स्वामी वात्सल्य स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। सोमवार 6 जनवरी दोपहर 12:39 बजे राजेंद्र सूरी ग्रुप पद मा पूजन का आयोजन आयोजित किया जाएगा जिसके धर्म लाभार्थी राजमल सुशील राजेंद्र प्रसाद तन्मय जयवर्धन इवान डूंगरवाल परिवार होंगे। कार्यक्रम में विधि कारक पंकज जैन झारडा होंगे तथा अंग रचना गजेंद्र संजय चंडालिया नीमच द्वारा किए जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}