शहरदेश

जावद कॉलेज में संविधान दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न

नीमच 26 नवम्‍बर 2024,

भारत सरकार द्वारा ‘‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘‘ अभियान के अन्तर्गत सम्पूर्ण वर्ष विभिन्न कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा के दिशा-निर्देशानुसार शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय, जावद द्वारा संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिनमें भाषण व पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता शामिल है। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना व डॉ. भीमराव अम्बेड़कर के चित्र पर माल्यार्पण कर, की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. सी. मेघवाल ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई तथा वर्तमान समय में संविधान के महत्व व संविधान की प्रासंगिकता पर परिचर्चा में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विचार साझा किये। विद्याथियों का संविधान की वीडियो क्लिप दिखाई व मानव श्रृंखला भी बनाई गई। संचालन डॉ. कविता शर्मा ने किया। समस्त महाविद्यालयीन स्‍टॉफ, एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. स्वयं सेवक, व छात्र/छात्राऐं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}