Blogराजनीति

डॉ. मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल होगे मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर को चुना गया विधानसभा स्पीकर, बुधवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

नीमच, 12 दिसंबर 2023, सोमवार

भोपाल मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगा कर एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व ने सभी को चौका दिया है, सोमवार भोपाल में आयोजित विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका प्रस्ताव रखा और सभी विधायकों ने उनका समर्थन किया। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हे और संघ के करीबी और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है।

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल होगे मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर को चुना गया विधान सभा स्पीकर

जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से लगता 4 बार विधायक चुने गए है और शिवराज सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं और अब मोहन यादव सरकार में उप मुख्यमंत्री चुने गए है

 

राजेंद्र शुक्ल मध्यप्रदेश के रीवा विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुने गए है, 2003 में निवर्तमान पुष्पराज सिंह को हराकर पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 2008 और 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में फिर से अपनी जीत दोहराई। एक विधायक के रूप में अपने कार्यकाल में, उन्होंने वानिकी, जैव विविधता/जैव प्रौद्योगिकी, खनिज संसाधन और कानून और विधायी मामलों सहित विभिन्न मंत्रालयों के अधीन कार्य किया। उन्होंने शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला था। अब मोहन यादव सरकार में उप मुख्यमंत्री चुने गए है।

नरेन्द्र सिंह तोमर बड़े एक राजनेता हैं, वे सम्प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में भारत के वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रहे, अब उन्हें मध्यप्रदेश सरकार में विधानसभा स्पीकर के रूप में चुना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}