देशशहर

सुपोषित भारत’ के संकल्प के साथ 8वां पोषण पखवाड़ा संपन्न नीमच जिले में चली 15 दिवसीय जागरूकता मुहिम

1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ थीम पर हुए विविध आयोजन

नीमच 24 अप्रैल 2026,

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में 9 से 23 अप्रैल 2026 तक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित 8वें पोषण पखवाड़े का समापन समारोह के साथ हुआ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया, कि ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ और ‘स्वस्थ बालक-बालिका’ की थीम पर आधारित इस 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य जन-आंदोलन के माध्यम से कुपोषण को जड़ से मिटाना और पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना था। पखवाड़े के तहत 5 मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित विभिन्न आयोजन किए गए। जिले के सभी 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में गतिविधियां आयोजित की गई।

जन-भागीदारी के इस पखवाड़े में जिले भर में योग सत्र, पोषण वाटिका (किचन गार्डन) का निर्माण, हेल्थ कैंप और एनीमिया जांच शिविर आयोजित किए गए। स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा के तहत बच्चों के विकास की निगरानी के लिए बच्चों का वजन और लंबाई मापी गई। मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व और स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसमें नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}