
नीमच 23 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा द्वारा म.प्र. नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 90 के तहत प्रशासकीय कार्य व्यवस्था की दृष्टि से नगर परिषद डीकेन में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती परमिला ठाकुर को अपने वर्तमान कार्य के साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सिंगोली के मुख्य नगरपालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है। शासन से मुख्य नगरपालिका अधिकारी की व्यवस्था होने पर यह आदेश स्वत: निरस्त माना जावेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।