शहर

नीमच में निःशुल्क एण्टीरेबीज टीकाकरण शिविर सम्पन्न

नीमच 31 जनवरी 2026,

पशुपालन विभाग एवं जैन सोशल ग्रुप उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में पशुओं का निःशुल्क उपचार एवं श्वानों में निःशुल्क एण्टीरेबीज टीकाकरण शिविर शुक्रवार को पशु चिकित्सा पोलीक्लि‍निक नीमच पर सम्पन्न हुआ।

उपसंचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि वर्तमान में पशुपालन एवं पशु कल्याण माह संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत जैन सोशल ग्रुप उड़ान नीमच के सौजन्य से जीव दया शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 21 पशुओं का उपचार ताथ 11 श्वानों को एण्टीरेबीज रोग-रोकथाम के टीके लगाए गये। शिविर में डॉ.ए.आर.धाकड, डॉ.देवीलाल पाटीदार एवं डॉ. हरीश पाटीदार ने सेवाएँ दी। इस अवसर पर डॉ. एम.एल. जैन, श्री दिलीप डूंगरवाल, श्रीमती भावना कांठेड, श्री धनश्याम बाफना एवं श्री मुकेश आंचलि‍या उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}