देशशहर

जिला न्यायालय नीमच में उल्लास कार्यक्रम संपन्न

न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं परिवारजनों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

नीमच, 10 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एडवाइजरी फ्रेमवर्क के अंतर्गत शनिवार को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत की अध्यक्षता में उल्लास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला मुख्यालय के साथ जावद एवं मनासा के न्यायिक परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री विजय सिंह कावछा, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी एक्ट) श्री आलोक कुमार सक्सेना एवं जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री मनीष जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर श्री राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारजनों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना भी इसका उद्देश्य है।

कार्यक्रम में न्यायिक परिवार के सदस्यों ने भजन, गीत एवं कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नाटक एवं नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्री दिनेश कुमार प्रजापति, श्री जैनुल आबिदीन, श्री आशुतोष यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि कुमार बौरासी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शोभना मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती पूजा पाठक बौरासी, श्री विशाल खाड़े, श्रीमती अंकिता गुप्ता खाड़े, श्री भूपेन्द्र आर्य, श्री अमित नगायच, श्रीमती शुभा रिछारिया दीक्षित, सुश्री रूपल गुप्ता, सुश्री राजेश्वरी जर्मन, श्री विष्णु दुबे, श्री रौनक पाटीदार एवं सुश्री रिया मंधान्या सहित न्यायालयीन कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

========================================================

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 से अधिक मरीजों का उपचार एवं परामर्श

नीमच, 10 अक्टूबर 2026। नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस हॉल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 से 110 मरीजों का उपचार एवं परामर्श किया गया। साथ ही मरीजों के साथ आए परिजनों एवं विद्यार्थियों को गेटकीपर के रूप में प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपने आसपास मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की पहचान कर उन्हें जागरूक कर सकें और उपचार एवं परामर्श के लिए मनकक्ष तक पहुंचाने में सहयोग कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 एवं 1800-891-4416 तथा मनहित ऐप के बारे में जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आदित्य बैराड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय भारती, मनोरोग विभाग से डॉ. कृष्ण कुमार कारपेंटर एवं डॉ. अदिति पेंढारकर, एसआर मनकक्ष से नितेश कुमावत, उमंग संस्था से नेहा जी सहित उमंग के सभी साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}