देशशहर

जिला न्यायालय नीमच में ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ का हुआ सफल आयोजन

नीमच, 17 अगस्त 2026

माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर के निर्देशानुसार कर्मचारियों के स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण एवं सर्वांगीण कल्याण के उद्देश्य से जिला न्यायालय नीमच में 15 अगस्त 2026 को ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े सभी घटकों के मध्य आपसी सौहार्द, टीम भावना, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं संस्थागत सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत तथा न्यायिक कर्मचारीगण श्री दशरथ आर्य एवं श्री मुकेश राठौर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नृत्य, सुगम गायन, नाट्य प्रस्तुति, रंगोली एवं चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही 100 मीटर दौड़, नींबू-चम्मच रेस, कपल गेम्स, बॉल थ्रो सहित बच्चों एवं बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं खेलकूद स्पर्धाएं हुईं।

जिला मुख्यालय नीमच के साथ मनासा, जावद एवं रामपुरा के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं उनके परिजन भी आयोजन में शामिल हुए। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने न्यायपालिका परिवार में उत्साह, सहभागिता एवं पारिवारिक सौहार्द को और मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}