देश

डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

नीमच 08 अगस्त 2026

डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा श्रीमती मयूरी जोक ने नगर परिषद मनासा का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय पाटीदार सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती जोक ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शाखा प्रभारियों से लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन से संबंधित कुछ शिकायतों के स्थलों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत कर ऋण वितरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स तक पहुंचाने के लिए प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो।

श्रीमती जोक ने अमृत हरित अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोपित किए जाने वाले प्रत्येक पौधे की जानकारी मेरी लाइफ पोर्टल पर दर्ज करने तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}