देशशहर

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

नीमच, 20 जुलाई 2026

कलेक्टर सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा ब्लैक फिल्म लगाने वाली दुकानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, जब्ती एवं सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहनों के आगे-पीछे विभिन्न जाति एवं समुदायों के नाम लिखकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सीईओ जिला पंचायत ने ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों के बाहर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूल बसों में इमरजेंसी एग्जिट, पैनिक बटन एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कराने तथा आरटीओ के माध्यम से बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्रों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को सभी सार्वजनिक वाहनों एवं स्कूल बसों की फिटनेस जांच, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई, स्कूल बस चालकों एवं परिचालकों की नेत्र जांच तथा शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी निर्माण विभागों को सड़कों की मरम्मत, ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर बनाने तथा वर्षाकाल में जलभराव या पुल-पुलियों पर पानी के बहाव की स्थिति वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं स्टॉप गेट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नीमच को सड़क पर अतिक्रमण कर सामान बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध जब्ती एवं चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने यातायात पुलिस को नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में वाहन स्वामी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राहत एवं राहवीर योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}