देशBlogशहर

दुग्ध समृद्धि अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत 13 जुलाई से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से 21 जुलाई तक चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियान

नीमच, 12 जुलाई 2026

प्रदेश शासन द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने एवं वैज्ञानिक पशुपालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “दुग्ध समृद्धि अभियान” के तृतीय चरण का आयोजन 13 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में पशुपालकों से सीधे संपर्क कर उन्हें उन्नत पशुपालन, नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर डॉ.संदीप शर्मा को नोडल अधिकारी तथा विकासखंड स्तर पर संबंधित विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अभियान के अंतर्गत 3 से 4 गौवंश एवं भैंसवंशीय पशु रखने वाले पशुपालकों के घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा।

जिले में अभियान के लिए 201 प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है, जिन्हें जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। अभियान के दौरान जिले के 10,084 पशुपालकों से संपर्क करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

गृह भ्रमण के दौरान कार्यकर्ता पशुपालकों को नस्ल सुधार, संतुलित एवं वैज्ञानिक पशु आहार, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी देंगे। साथ ही हरे चारे के महत्व, साइलेज के उपयोग एवं उपलब्धता के संबंध में जागरूक करेंगे। उन्नत पशुपालन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पशुपालकों को चार शैक्षणिक रील साझा की जाएंगी तथा वैज्ञानिक पशु पोषण को सरल बनाने हेतु शासन द्वारा विकसित “गोरस ऐप” डाउनलोड भी कराया जाएगा।

अभियान के दौरान पशुपालकों के पास उपलब्ध पशुओं का ऑनलाइन पंजीयन एवं विवरण भी अद्यतन किया जाएगा। अभियान की नियमित मॉनिटरिंग प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जाएगी तथा जनप्रतिनिधियों को भी अभियान में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}