देशशहर

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 15 दिन में अस्पतालों एवं होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट

अतिक्रमण,खाद-बीज की कालाबाजारी और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर

नीमच, 7 जुलाई 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रक (टीएल) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों एवं विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले के सभी अस्पतालों एवं होटलों में अग्नि सुरक्षा मानकों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी अस्पतालों एवं होटलों का आगामी 15 दिनों के भीतर निरीक्षण कर फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच करें तथा विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

शहर में बढ़ते अतिक्रमण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कलेक्टर ने तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा ट्रैफिक प्रभारी को संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कृषि सीजन को मद्देनजर रखते हुए खाद एवं बीज की कालाबाजारी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले के प्रमुख देवस्थानों पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से संबंधित प्रबंधन समितियों का गठन आगामी 15 दिनों के भीतर करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में पोर्टल पर उसका निराकरण दर्ज कराया जाए।

 बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री श्रुति भयडिया सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}