देशशहर

रेडक्रॉस नीमच में 6 जुलाई को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर चश्मे और आई ड्रॉप का होगा निःशुल्क वितरण

नीमच, 4 जुलाई 2026

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच एवं गोमाबाई नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को रेडक्रॉस भवन, शासकीय अस्पताल के पास, नीमच में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

शिविर में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंदों को पास की नजर (रीडिंग) के चश्मों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अलावा आई ड्रॉप का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा, जिससे आमजन को नेत्र स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

आयोजकों ने जिले के नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों एवं दृष्टि संबंधी समस्या से परेशान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}