देशशहर

प्रदेश सरकार सभी वर्गो के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है- डॉ.यादव

मुख्‍यमंत्री ने भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित की पेंशन राशि

नीमच 30 अप्रेल 2026,

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बेवकास्‍ट के जरिये भोपाल से प्रदेश के 33 लाख 45 हजार 231 हितग्राहियों को 200.71 करोड़ की पेंशन राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित की। इस मौके पर उपमुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा व सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन कल्‍याण मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह एवं वरिष्‍ठ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने अपने उदबोधन में इस मौके पर कहा, कि प्रदेश सरकार सभी वर्गो के कल्‍याण के लिए काम कर रही हैं। इस कार्यक्रम के माध्‍यम से मानसिक एवं बहु दिव्‍यांग हितग्राहियों को भी हितलाभ दिलाने का प्रयास किया गया हैं। समाज कल्‍याण मेलो के माध्‍यम से भी जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा हैं।

नीमच के एनआईसी कक्ष में इस वी.सी.में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, उप संचालक सामाजिक न्‍याय श्री पराग जैन एवं पेंशन योजनाओं के हितग्राही एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}