देशशहर

नीमच की 6 वर्षीय गौरी को मिला नया परिवार

केरल के एक निसंतान दंपति ने कानूनी प्रक्रिया से लिया गोद

नीमच, 29 अप्रैल 2026,

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य के तहत नीमच की एक और बालिका को परिवार का स्नेह मिला है। नीमच की बाल गृह में आश्रयरत 6 वर्षीय बालिका गौरी (परिवर्तित नाम) को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर केरल के सोनी दंपति (परिवर्तित नाम) को गोद दिया गया है।

प्रकरण का विवरण: कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले में मिशन वात्सल्य का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नीमच सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया, कि मिशन वात्सल्य के तहत यह दत्तक ग्रहण की कार्यवाही पूर्ण की गई। उन्होंने बताया, कि बालिका गौरी(परिवर्तित नाम) आयु 6 वर्ष 4 दिन, वर्ष 2020 से नीमच के सुखसागर महिला मंडल में आश्रयरत थी। संस्था संचालिका ने परिवार को खोजने के भरसक प्रयास किए। एक महिला ने बालिका की माता होने का दावा किया परंतु वह बालिका के संबंध में कोई दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई।

विधिक प्रक्रिया: कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर विभाग द्वारा विगत 11 माह में की गई कार्यवाही के फलस्वरूप बालिका के संबंध में अन्य कोई जानकारी नहीं मिलने पर विधिवत विज्ञप्ति प्रकाशित करवाकर उसे ‘लीगल फ्री’ कर CARA पोर्टल पर दर्ज कराया गया।

नया परिवार: केरल निवासी सोनी दंपति का विवाह वर्ष 2000 में हुआ था। शादी के 20 वर्ष बाद भी संतान सुख नहीं मिलने पर उन्होंने अक्टूबर 2020 में CARA पर पंजीयन कराया था। साढ़े 5 वर्ष के इंतजार के बाद बालिका गौरी के लिए उनका नंबर आया। विहित प्रक्रिया अपनाकर दंपति ने नियमानुसार गौरी को गोद लिया है।

खुशियों का माहौल: बालिका गौरी को पाकर सोनी दंपति का परिवार पूर्ण हो गया है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बालिका एवं दंपति को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बालिका गौरी अपने नए परिवार को पाकर अत्यंत प्रसन्न है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}