देशशहर

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने पी.एम. श्री विद्यालय कस्मारिया में कक्षा आठवीं के बच्चों की क्लास ली,

इंटरैक्टिव पैनल पर गणित के प्रश्न हल करवाकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी

नीमच 15 अप्रैल 2026,

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम कस्मारिया स्थित पी.एम. श्री विद्यालय का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने विद्यालय की कक्षा आठवीं में पहुंचकर विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इंटरैक्टिव पैनल पर गणित के प्रश्न लिखकर विद्यार्थियों से हल करवाए तथा उनके शैक्षणिक स्तर को परखा।

विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा, कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने गणित शिक्षक को निर्देश दिए, कि विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य में शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने पी.एम. श्री विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब एवं कंप्यूटर लैब का अवलोकन भी किया। उन्होंने बच्चों को कंप्यूटर पर बिठाकर उनके द्वारा सीखे जा रहे कंप्यूटर कार्यों का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने संस्था के प्राचार्य एवं गणित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी डी.पी.सी. को दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी, डी.पी.सी. श्री दिलीप व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुजान मल मांगरिया व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}