देशशहर

आर.टी.ओ.ने ली बस संचालकों की बैठक दिव्‍यांगजनों को किराए में 50 प्रतिशत छूट देने के निर्देश

नीमच 17 अप्रेल 2026,

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यात्री बस संचालकों की बैठक आयोजित करने के निर्देशो के पालन में जिला परिवहन अधिकारी, कार्यालय में यात्री बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरटीओ ने उपस्थित संचालकों को निर्देश दिए, कि सभी बस संचालक अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस आदि पूर्ण एवं अद्यतन रखें, बसों का संचालन केवल निर्धारित बस स्टॉप से ही किया जाए तथा अन्य स्थानों पर सवारी न उतारी/चढ़ाई जाए, फव्वारा चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास अनावश्यक रूप से बस खड़ी नही करें, दिव्यांगजनों को टिकट किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}