देशशहर

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण सम्‍पूर्ण नीमच जिले में देखा गया

नीमच 13 अप्रेल 2026,

कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले में ’’नारी शक्ति वंदन’’ पखवाडा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुख्‍य आतिथ्‍य में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण नीमच जिले की 6 परियोजना स्तर,39 सेक्टर स्तर एवं 1112 आंगनवाडी केन्द्रों पर बालिकाओं एवं महिलाओं को लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें परियोजना स्तर पर परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर स्तर पर समस्त सुपरवाईजर एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत विभिन्न आयोजन 10 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक आयोजित किए जा रहे है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पण्‍ड्या ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}