शहर

विधायक,भाजपा जिलाध्यक्ष व नपाध्यक्ष की उपस्थिति में नपा नीमच में हुआ नवनियुक्त एल्डरमेनो का स्वागत

नीमच 31 मार्च 2026

शासन द्वारा प्रदेश की निकायों में की गई एल्डरमेन ( वरिष्ठ पार्षद ) की नियुक्ति के तहत नगर पालिका परिषद नीमच में भी 6एल्डरमैन नियुक्त किए गए। नगर पालिका नीमच में नियुक्त नवनियुक्त एल्डर मेन श्री शांतिलाल गुप्ता, श्री शंकर बंसल, श्रीमती लता हरित, श्रीमती आकांक्षा तलरेजा,श्री मनीष बेंस व श्री हरभजन सिंह सलूजा का स्वागत सोमवार 30 मार्च को नगर पालिका कार्यालय स्थित नपाध्यक्ष कक्ष में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वातिगौरव चोपड़ा, सीएमओश्रीमती दुर्गा बामनिया व उपस्थित पार्षदगणो ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री हेमंत हरित,श्री महेंद्र भटनागर,मंडल अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणावत, सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी आदि की उपस्थिति में मुंह मीठा कराकर गुलदस्ता व पुष्पमाला से किया। इस दौरान विधायक श्री परिहार ने भाजपा जिला अध्यक्ष व राजस्व सभापति श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा व सीएमओ श्रीमती बामनिया के साथ नगर पालिका कार्यालय की विभिन्न शाखाओ मैं जाकर नवनियुक्त एल्डरमेनो का परिचय भी करवाया व कार्यरत कर्मचारियों से उनके द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा, पार्षद श्री रामचंद्र धनगर,श्री दुर्गा शंकर भील, श्री आलोक सोनी, श्री योगेश कविश्वर, श्री शशि कल्याणी, भाजपा पदाधिकारी श्री निलेश पाटीदार, श्री अशोक जोशी, श्री मेहर सिंह जाट, श्री चंद्र प्रकाश तलरेजा, श्री विक्की छाबड़ा, श्री आशीष बेस व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}