देशशहर

सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सिंगोली में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न 114 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ

नीमच 13 मार्च 2026,

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जिले में नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद एवं सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र पाटील, नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ.राजेश धाकड़ के मार्गदर्शन में नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ.ऋतुराज शर्मा, डा.इतेश व्यास नेत्र चिकित्सा सहयक श्री दिलीप चंदेल एवं आशा, आशा सुपरवाईजर, के सहयोग से नेत्र रोगियों की जांच की गई।

संकल्प से समाधान अभियान के तहत गुरूवार को आयोजित इस नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद की जांच के नि:शल्क‍ शिविर का 114 नेत्र रोगियों ने लाभ उठाया। इसमें मोतियाबिंद के 18, नाखूना के 3, दूर नजर के चश्में के लिए 12, आंखों की एलर्जी के 5, तथा पास की नजर के चश्में के लिए 19 नैत्र रोगियों की जांच की गई। नैत्र रोगियों की जांच कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}