देशशहर

जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्‍काल करें- श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

नीमच 11 मार्च 2026,

जिले में चल रहे जनगणना कार्य की तैयारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में एनआईसी कक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों और जनगणना से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे 15 मार्च के पूर्व मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस.पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कर लें। उन्‍होने इस पोर्टल पर एचएलबी क्रि‍एटर एप्‍प पर मकान सूचीकरण ब्‍लॉक गठित कर, जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए है।

बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि गणना कार्य के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी कर, उनका एक से 12 अप्रेल 2026 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जार्च स्‍तर पर आयोजित करने का सुव्‍यवस्थित प्रशिक्षण प्‍लान तैयार करें। बैठक में बताया गया, कि भोपाल में 16 से 20 मार्च तक तीन दिवसीय मास्‍टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिला स्‍तरीय नियुक्‍त मास्‍टर ट्रेनर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्‍त करेंगे। इसके पश्‍चात जिला स्‍तर पर फिल्‍ड मास्‍टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 25 मार्च से 4 अप्रेल तक आयोजित किया जावेगा। कलेक्‍टर ने सभी अधिकारियों को जनगणना के सभी कार्यो को गंभीरतापूर्वक समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में एडीएम श्री बी.एस. कलेश, नोडल अधिकारी श्री पराग जैन, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}