शहर
बल्दरखा में आयुष शिविर सम्पन्न- 58 रोगी लाभांवित

नीमच 10 फरवरी 2026,
आयुष विभाग द्वारा मंगलवार को बल्दरखा में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग,विबंध, श्वास,कास,प्रतिशय, रक्त अल्पता, रक्तचाप, अर्श, अम्लपित, प्रमेह आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधि वितरित की गई शिविर में बीपी की निशुल्क जांच कर, मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय, तनाव से मुक्ति, दिनचर्या, पोषण से सम्बन्धित जानकारी प्रदान कि आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 58 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया। शिविर में डॉ.धीरज डावर, श्री भगवान दास बैरागी, श्री भगतराम, आंगनवाड़ी सहायिका कैलाशी, आशा कार्यकर्ता रामेश्वरी धाकड़ द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं दी गई।
