शहर

जिले में 9 से 13 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन

नीमच 10 फरवरी 2026,

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता केंद्र में वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW)–2026 का आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 09 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित हो रहा है।

वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम “KYC – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” है। कार्यक्रम में आम नागरिकों को ग्राहक पहचान प्रक्रिया (KYC), केंद्रीय केवाईसी रजिस्ट्री (C-KYC), खाता स्वच्छता एवं वित्तीय अनुशासन की जानकारी दी जा रही है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को बैंकिंग से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों से सतर्क करना तथा सुरक्षित और जिम्मेदार बैंकिंग को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री शीतांशु शेखर ने सभी ग्राहकों से अपील की है कि वे वित्तीय साक्षरता सप्ताह में भाग लेकर सुरक्षित बैंकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}