देशशहर

नीमच जिले में उद्योगो की स्‍थापना के लिए उपयुक्‍त वातावरण एवं सुविधाएं है – श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने किया नव उद्यमियों से जिले में निवेश का आव्‍हान

नीमच 20 जनवरी 2026,

जिला स्तद्धरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड तथा निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा निवेश प्रोत्साहन संबंधी बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती योगिता भटनागर ने अवगत कराया, कि सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग को औद्योगिक प्रयोजन हेतु हस्तांतरित जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र नीमच के अंतर्गत ग्राम बामनबर्डी तहसील नीमच के सर्वे नं 487 रकबा 34.72 हे. और सर्वे नं 208 रकबा 4.06 हे. ग्राम अमावली महल तहसील नीमच के सर्वे नं 297 रकबा 2.98 हे. और ग्राम जगेपुर हाडा तहसील जावद के सर्वे नं 106/1 रकबा 9.22 हे. अविकसित भूमि के आवंटन हेतु केवल मध्यम उद्योगों (उद्योग जिनमें यंत्र, संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश राशि रुपए 25 करोड़ से अधिक एवं राशि रुपए 125 करोड़ तक और वार्षिक टर्न ओवर राशि रुपए 500 करोड़ तक हो) से 16.01.2026 पूर्वान्ह 11.00 बजे से 30.01.2026 अपरान्ह 05.00 बजे तक विभागीय वेबसाइट पर ईओआई आमंत्रित किए गए हैं जिनका विस्तृत विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त माह फरवरी 2026 में औद्योगिक क्षेत्र मोरका में आवंटन हेतु उपलब्ध भूखंडों की जानकारी भी दी गई ।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने बैठक में जिले में निवेश हेतु इच्छुक नव उद्यमियों तथा उद्योग संघ सदस्यों को जिले में नवीन उद्योगों के स्थापना हेतु प्रोत्साहित किया और जिले के निवेश मित्र माहौल यथा लैंड बैंक की उपलब्धताए उद्योग स्थापना हेतु बुनियादी अधोसंरचनाए जल की उपलब्धताए कच्चे माल की उपलब्धता के दृष्टिगत अधिक से अधिक नवीन उद्योग स्थापना का आव्‍हान किया।

बैठक में डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती योगिता भटनागर, सचिव उद्योग संघ श्री अनीष नागौरी, अध्यक्ष मंडी व्यापारी संघ श्री राकेश भारद्वाज, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती श्री हर्ष गट्टानी, श्री नंदकिशोर पाटीदार, श्री गौरव चौहान, लघु उद्योग भारती, श्री अशोक कोठारी, श्री अजय लसोड, श्री जीत किलेवाला, श्री अभिमन्यु चोरडिया तथा श्रम विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, विद्युत विभाग, मंडी समिति प्रतिनिधि तथा नव उद्यमी और इच्छुक निवेशक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}