क्राइम

धार्मिक स्थानों पर चोरी करने एवं वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

05 आरोपी गिरफ्तार, मंदिरों से चोरी गये मश्रुके सहित चोरी की 04 मोटर सायकल जप्त, लगभग 01 लाख 52 हजार का मश्रुका जप्त पुलिस थाना नीमच सिटी को मिली सफलता

नीमच, 24 जनवरी 2026

जिला पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी एवं धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमच सिटी की टीम द्वारा ग्राम नवलपुरा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के सहयोग से धार्मिक स्थानो पर चोरी की वारदातों एवं वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर थाना जीरन, जावद, बघाना, नीमच सिटी सहित 10 स्थानों पर चोरी की वारदातों का पता लगाया जाकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटनाओं का विवरण – 

1. दि. 20.05.2025 को बालाजी मंदिर उगरान में अज्ञात बदमाश रात्री में बालाजी का अष्टधातु का मुकुट, चांदी की चेन एवं दान पेटी का ताला तोडकर राशि चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जीरन पर अप.क्र. 158/2025 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

2. दिनांक 17/18.09.25 की मध्यरात्रि अज्ञात आरोपियों द्वारा राज पैलेस होटल के पास स्थित कालिका मंदिर का ताला तोडकर चांदी का एक छत्र एवं दानपात्र की राशि चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बघाना पर अप.क्र. 307/25 धारा 305(ए), 331(4), 305(डी) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

3. दिनांक 28.11.2025 को कल्याणपुरा अंबेमाता मंदिर जीरन में अज्ञात आरोपी मंदिर का ताला तोडकर 3-4 चांदी के छोटे बडे छत्र एवं एक मुकुट चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीरन पर अप.क्र. 352/2025 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

4. दिनांक 28.11.2025 को देवनारायंण मंदिर पीराना में अज्ञात बदमाश 8 छोटे व एक बडा चांदी का छत्र चोरी कर ले गयें। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीरन पर अप.क्र. 351/2025 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

5. दिनांक 18.12.2025 को ग्राम टीलाखेडा रोड पर अज्ञात आरोपी उसकी स्पलेण्डर प्रो मोटर सायकल एम.पी. 14/एम.आर. 4330 चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपल्यामण्डी पर अप.क्र. 371/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

6. दि. 27.12.2025 को अज्ञात आरोपीयों द्वारा शाहबुद्वीन दरगाह में घुसकर दानपेटी का ताला तोडकर उसमें रखी राशि चोरी कर गयें। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नीमच सिटी पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

7. दिनांक 10.01.2026 को बावल दरवाजा बालाजी मंदिर जावद पर रात्री में अज्ञात बदमाश मंदिर का ताला तोडकर दानपेटी को तोडकर दानपेटी में रखी राशि चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जावद पर अप.क्र. 29/2026 331(4),305(ए) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

8. दिनांक 10.01.2026 को नगर पालिका के सामने जावद से अज्ञात आरोपी फरियादी की एच.एफ. डिलक्स मोटर सायकल एम.पी. 44/एम.बी. 1057 चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जावद पर अप.क्र. 30/2026 303(2) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

9. दिनांक 18.01.2026 को अज्ञात आरोपी नवलपुरा चौराहा चौथामिल स्थित मंशापुर्ण बालाजी मंदिर का ताला तोडकर चांदी का एक छत्र एवं दानपात्र की राशि चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नीमच सिटी पर अप.क्र. 27/2026 धारा 331(4),305(डी) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

10. उक्त आरोपियों द्वारा थाना निंबाहेड़ा में बालाजी मंदिर में भी चोरी करना बताया गया।

कार्यवाही विवरण – दिनांक 19.01.2026 को निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान एवं उनकी टीम व प्रभारी सायबर सेल नीमच प्र.आर. प्रदीप शिंदे के नेेतृत्व में संपत्ति संबधी अपराधियों की पतारसी करते हुए ग्राम रक्षा समिति नवलपुरा के सदस्यों के सहयोग से अर्जुन उर्फ चिका भील एवं विजय उर्फ नरेन्द्र हरिजन को ग्राम नवलपुरा मंदिर में ताला तोड़ने का प्रयास करते हुए पकड़ा जाकर पुछताछ करने पर अर्जुन एवं विजय द्वारा अपने अन्य साथियों सोनु भील निवासी गांधीनगर चित्तोडगढ राजस्थान, सन्नी माली निवासी नीमच सिटी एवं रोहित भील निवासी ग्राम भरभडिया के साथ मंदिरों में चोरी करने के साथ साथ मोटर सायकल चोरी करना भी स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में अन्य 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर सख्ती से पुछताछ करने पर जिला नीमच के जीरन, जावद एवं नीमच सिटी में धार्मिक स्थानो पर चोरी करने के साथ ही थाना जावद एवं पिपलिया मंडी से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार करने के साथ ही आरोपियों द्वारा मंदसौर एवं निम्बाहेडा में भी वाहन चोरी एवं धार्मिक स्थानो पर चोरी करना स्वीकार किया है। रोहित चोरी की वारदातों को करते समय रैकी करने का काम किया करता था जिसके बदले आरोपीगण रोहित को उसका हिस्सा दे दिया करते थें।

गिरफ्तार आरोपी – 

1. अर्जुन उर्फ चिका पिता किशनलाल उर्फ रामप्रसाद भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम खुंटी थाना नाहरगढ हा.मु. शासकीय अस्पताल के पीछे मनासा कालबेलिया बस्ती (05 अपराध पंजीबद्व)

2. विजय उर्फ नरेन्द्र पिता राकेश डागर जाति हरिजन उम्र 19 साल निवासी ग्राम भडभडिया थाना नीमच केंट

3. सोनु पिता बाबुलाल भील उम्र 24 साल नि. देवरान (रामपुरा) हा.मु. गांधीनगर चित्तोडगढ राजस्थान (15 अपराध पंजीबद्व)

4. सन्नी पिता बाबुलाल माली निवासी चौधरी मोहल्ला नीमच सिटी (01 अपराध पंजीबद्व)

5. रोहित पिता प्रभुलाल भील उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भरभडिया.

आरोपीयों से अन्य थानो से चोरी किये गये वाहन-

क्र. थाने का नाम जप्त किया गया वाहन

1 थाना पिपल्या मण्डी स्पलेण्डर प्रो. मोटर सायकल एम.पी. 14/एम.आर. 4330

2 थाना जावद हिरो होण्ड एच.एफ. डिलक्स एम.पी. 44/एम.बी. 1051

3 अज्ञात बजाज सी.टी. 100

4 अज्ञात बजाज सी.डी. डिलक्स चेचीस नंबर MBLHA11EMA9D15634 *जप्तशुदा मश्रुका*-नगदी 17030 रूपयें एंव एक चांदी का छत्र, 04 मोटर सायकल, लोहे की एक राड एंव एक पेचकस

महत्वपुर्ण योगदान:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान, सायबर सेल प्रभारी प्र.आर. प्रदीप शिन्दें, सउनि दिनेश खिंचावत, सउनि नागुराम परमार, सउनि सत्यनारायंण बारिया, प्र.आर. जितेन्द्र जगावत, आरक्षक लक्की शुक्ला ,आरक्षक दशरथ थावरिया, आरक्षक मनोज प्रजापति, आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक गणेश मालेचा, आर. लखन प्रताप सिंह, आर. कुलदीप सिंह एवं आरक्षक चालक महेन्द्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}