
नीमच, 20 जनवरी 2026
नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 15 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में सोमवार 19 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में दो मैच खेले गये!प्रथम मैच नीमच सिटी फुटबॉल क्लब व चर्चिल फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, नीमच सिटी फुटबॉल क्लब ने एक तरफा मुकाबले मे 5-0 से विजयश्री हांसिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया! इसी प्रकार दूसरा मैच मंडी व जयसिंहपुरा फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमे मंडी फुटबॉल क्लब ने सलीम व विपिन के गोल के सहारे 2-0 से विजय श्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए पदाधिकारी श्री सत्तार खान एवं श्री शंकर रामवाणी ने बताया कि सोमवार को खेले गये मैच में अतिथि के रूप में अग्रवाल समाज के सचिव श्री अशोक मंगल तथा नगर पालिका की स्वच्छता चैंपियन श्रीमती रितु नागदा, श्रीमती उषा शर्मा आदि ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया!अपने उदबोधन में अतिथि गणों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहां कि देशभर में नीमच फुटबॉल के नाम से जाना जाता है! नीमच की लाल मिट्टी में खेलकर नीमच के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है और नीमच का नाम रोशन किया है! आज के खिलाड़ी भी पूर्व के खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय स्तर पर नीमच की पहचान कायम करें तथा अपना और परिवार का नाम रोशन करे।



