
नीमच 20 जनवरी 2026,
कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में जिले में माँस विक्रेताओं की दुकानों पर पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय निकाय की टीम ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में संचालित चिकन, मटन, फिश वेण्डर्स के यहाँ निरीक्षण कर, स्वच्छता के स्तर का परीक्षण किया गया। इस दौरान जहाँ स्वच्छता का स्तर औसत पाया गया, उन्हें निर्देशित किया गया, कि स्वच्छता के मापदण्डों का पालन करें।
उपसंचालक डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि 18 जनवरी को मनासा में मांस विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डा.आर.के.खद्योत एवं नगरपरिषद स्वच्छता निरीक्षक लोकेन्द्र साधु के साथ संयुक्त रूप से कर, माँस विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए है। नीमच जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विभिन्न मांस दुकानों का पशु चिकित्सा विभाग के अमले द्वारा आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु टीमों का गठन कर, 106 दुकानों का निरीक्षण किया गया है। जहाँ-जहाँ स्वच्छता का स्तर मानकों के अनुरूप नहीं पाया, उनको सुधार हेतु चेतावनी दी गई है।



