शहर
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 25 को
नीमच 19 नवम्बर 2025,
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डी.डब्ल्यू.एस.एम.) की बैठक 25 नवम्बर 2025 को सायं 4 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई है। जिसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत निष्पादित कार्यो, वर्तमान में प्रगतिरत कार्यो एवं जल निगम द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की जाना है। अत: इस बैठक में सभी सदस्य अनियवार्य रूप से उपस्थित होने का कष्ट करें।



