शहर

बही पार्श्वनाथ तीर्थ दर्शन यात्रा कर वापस लौटे यात्री

पूर्णिमा के अवसर पर पार्श्वनाथ भगवान की पूजा भक्ति का लिया आनंद

नीमच 10 सितंबर 2025

श्री भीड़ भंजन पार्श्वनाथ दादा की कृपा से पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्री बही पार्श्वनाथ दादा की भक्ति एवं श्री धर्मरत्न पार्श्वनाथ प्रभु के दर्शन का आयोजन आचार्य भगवंत श्री नवरत्नसागर सूरीश्वर म.सा.के दिव्य आशीष से नवरत्न परिवार नीमच इकाई द्वारा नीमच से बस ले जाकर करवाया गया अध्यक्ष प्रबीत झालोका सचिव सुनील सोनी ने बताया कि सभी यात्रियों ने पवित्र भाव ,आनंद व जीवदया के साथ जयणा पूर्वक यात्रा पुर्ण की। सभी यात्रियों का समुह वापस नीमच लौट आया है।यात्रा के लाभार्थी परिवार कन्हैया लाल यशवंत सिंह लोढ़ा परिवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}