शाही सवारी में उमड़ा जनसैलाब जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
नीमच के राजा श्री किलेश्वेर महादेव निकले नगर भ्रमण पर जाना प्रजा का हाल

नीमच, 13 अगस्त 2024, मंगलवार
नीमच के राजाधिकारी किलेश्वर महादेव की शाही सवारी का बेसब्री से इंतजार था। यह इंतजार सावन माह के चौथे सोमवार को खत्म हुआ। उज्जैन महांकाल की तर्ज पर शाम करीब चार बजे श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शाही सवारी लाव लश्कर के साथ शाम 5 बजे शुरू हुई। आयोजक और समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा 11 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण लघु रूद्र प्रयोग अभिभेषक कर शाही सवारी को रवाना किया।
फूलों से श्रृंगारित रथ में किलेश्वर महादेव प्रजा का हाल जानने के लिए निकले तो आस्था का सैलाब उमडना शुरू हो गया। भोलेनाथ के जयकारों और डीजे की धुन पर शुरू हुई शाही सवारी का स्वागत करने के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए है। हर वर्ग पलक पावडे बिछाडकर शाही सवारी का स्वागत करने के लिए आतुर है।
स्टेशन रोड होते हुए शाही सवारी ज्ञानमंदिर के समीप अग्रसेन वाटिका पहुंची, यहां पर प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने विशेष पूजा अर्चना की। यहां से विभिन्न झांकियों का कारवां जुड गया। कोटा के स्पेशल अखाडे के हैरत अंगेज कारनामें भक्तों का मन मोह लिया वहीं भक्त भस्म आरती का भी भक्त आनंद लिया।
शाहीसवारी में महिला, पुरूष, युवा, बुजुर्ग, सभी भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। शाहीसवारी तिलक मार्ग, घंटाघर, नयाबाजार, बारादरी, कमल चौक, भारतमाता चोराहा होते हुए पुनः किलेश्वर महादेव मंदिर पर शाहीसवारी का समापन हुआ।
शाही सवारी में शामिल होने वाली झांकिया, अखाडा, डीजे साउंड सहित कई रंगारंग कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां को देखकर शिवभक्त गदगद हो गए और भोलेनाथ के जयकारें लगाने से अपने आप को रोक नहीं पाए। इस आयोजन को लेकर युवा समाजसेवी अरूल अरोरा की शहरवासियों ने जमकर सराहना की।