Life Style

नीमच में ‘’साड़ी वॉकथॉन’’ 7 मार्च को 

कलेक्‍टर एवं एडीएम ने सभी वर्ग की महिलाओं से की साड़ी वॉकथॉन में भागीदारी की अपील

नीमच, 06 मार्च 202, बुधवार

जिला मुख्यालय नीमच पर 07 मार्च, 2024 को सायं 4:30 बजे से भारत माता चौराहा (40) नीमच पर #साड़ी_वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस साड़ी वॉकथॉन में बडी संख्‍या में महिलाओं की भागीदारी रहेगी। कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने “साड़ी वॉकथॉन“ में अधिकाधिक महिलाओं से शामिल होने की अपील की है।

इस आयोजन के लिए एसडीएम डॉ.ममता खेडे़ को नोडल एवं डिप्टी कलेक्टर नीमच सुश्री किरण आजंना को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर अन्य अधिकारी, कर्मचारियों को दायित्व सौपे गये है। ‘’साड़ी वॉकथॉन’’ के दौरान ढोल-नगाडे़,नृत्य, म्यूजिक बैंड, हेण्डलूम साड़ी का स्टाल एवं अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने सभी वर्ग की महिलाओं से इस अनूठे आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया है।

#One_Bharat_Sari_Walkathon

#JansamparkMP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}