
नीमच, 02/01/2024, मंगलवार
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने की जिले के सभी ट्रक व यात्री बसों के वाहन चालकों से अपील की है, कि वे अत्यावश्यक लोक परिवहन सेवाएं, यात्रायात सेवाएं, चिकित्सा सेवाएं, एम्बुलेंस, दुध, सब्जी, फल, खाद्य सामग्री, पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से सम्पादित करवाने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। जिससे कि आमजनों को कोई असुविधा का सामना ना करना पडे।
कलेक्टर श्री जैन ने अपील में कहा कि केंद्र शासन व्दारा मोटर व्हीकल एक्ट में किया गया संसोधन एक अप्रेल 2024 से लागू होगा। उसका तत्काल कोई प्रभाव नहीं है। वाहन चालक इससे ना घबराये। अपना दैनिक कार्य नियमित रूप से सुचारू रूप से करें। वाहन चालकों व्दारा की जाने वाली मांगो को शासन को प्रेषित किया जा रहा है। शासन व्दारा उचित निर्णय इस पर लिया जायेगा।
#transportdeptmp
#JansamparkMP