शहर

कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी

सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने नगर पालिका का विशेष अभियान जारी

नीमच, 4 अगस्त 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम श्री पराग जैन, तहसीलदार श्री संजय मालवीय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में मनासा रोड डाक बंगले से पीजी कॉलेज तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर फुटपाथ एवं सड़क तक लगाए गए चद्दर शेड, टीन शेड तथा अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। मनासा नाका स्थित यात्री प्रतीक्षालय के समीप टीन शेड बनाकर संचालित की जा रही अवैध दुकान को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। साथ ही बार-बार समझाइश के बावजूद दुकानों के बाहर रखा सामान नहीं हटाने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।

अभियान के दौरान भगवानपुरा चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर अनेक दुकानदारों ने नगर पालिका की कार्रवाई में सहयोग करते हुए स्वयं ही अपनी दुकानों के बाहर लगाए गए शेड एवं अन्य अवरोध हटा लिए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया कि शहर में आवागमन को सुगम बनाने तथा फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई के बाद यदि पुनः अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सामान जब्ती, भारी जुर्माना एवं नियमानुसार अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में नगर पालिका के राजस्व अधिकारी श्री खेमचंद मुसले, श्री टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महावीर जैन, श्री महेंद्र साहू, श्री तेज प्रकाश चोपड़ा, श्री अर्जुन राठौर, श्री रवि भंडारी, श्री योगेश टांकवाल, स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज, गैंग प्रभारी श्री दीपक गौहर, श्री राम सिंह सहित नगर पालिका का अमला जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के साथ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}