शहर

हिंगोरिया आंगनवाड़ी में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित 56 लाभार्थियों को मिला स्वास्थ्य लाभ

नीमच 25 अप्रैल 2026

आयुष विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला के आंगनवाड़ी केंद्र हिंगोरिया पर पोषण पखवाड़ा के तहत निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर,मातृ एवं शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, साइटिका, प्रमेह आदि रोगों की जांच कर रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया ।

कार्यक्रम में गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को संतुलित आहार, सुपोषण, स्तनपान के महत्व एवं जन्म से 2 वर्ष तक के बच्चों के समुचित पोषण के विषय में जानकारी दी ।

शिविर में डॉ.विमला पाटीदार ने सेवाएं दी। शिविर का 56 लाभार्थियों ने लाभ लिया। शिविर में श्रीमती भावना बैरागी, श्रीमती सोनी कैथवास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं श्रीमती कौशल्या बैरागी, आंगनवाड़ी सहायिका ने सहयोग प्रदान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}