देशशहर

सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में सुचारू रूप से उपलब्ध कराएं स्वास्थ्य सेवाएं: कलेक्टर श्री चंद्रा

उत्कृष्ट सेक्टर सुपरवाइजर व मेडिकल ऑफिसर सम्मानित कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच 24 अप्रेल 2026,

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्था स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अत्यावश्यक होने पर ही मरीज को समय पर उच्च संस्था के लिए रेफर किया जाए। यह सभी चिकित्सक सुनिश्चित करें। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में कलेक्टर ने विभागीय समीक्षा करते हुए उक्त निर्देश सभी शासकीय चिकित्सकों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अमन वैष्णव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटिल सहित सभी सेक्टर मेडिकल ऑफिसर एवं सुपरवाइजर उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के पैरामीटर्स पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेक्टर सुपरवाइजर एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में संपूर्ण स्वास्थ्य अमला, स्वास्थ्य के सभी पैरामीटर्स पर बेहतर कार्य करे।

बैठक में कलेक्टर ने उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि कोई भी उच्च जोखिम गर्भवती महिला स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे, सभी सेक्टर मेडिकल ऑफिसर यह सुनिश्चित करें। उन्होंने उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन एवं उन्हें सेवाएं उपलब्ध कराने के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले सी.एच.ओ. और सेक्टर सुपरवाइजर के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन भी हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं, उनकी जानकारी विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।

बैठक में कलेक्टर ने आर.बी.एस.के. की टीम द्वारा जन्मजात विकृति वाले बच्चों की स्क्रीनिंग एवं सर्जरी करवाने के कार्य की सराहना की। बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने, टी.बी. स्क्रीनिंग, जांच, उपचार एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}