शहर

वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन

नीमच 24 अप्रेल 2026,

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा वाहन चालक के एक पद पर 02 वर्ष की संविदा अवधि हेतु नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पद हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस धारक होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी को समस्त प्रकार के वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। वाहन मैकेनिक का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप नवीन जिला न्यायालय परिसर स्थित नोटिस बोर्ड एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन 23 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 08 मई 2026 सायं 05:00 बजे तक नवीन जिला न्यायालय परिसर के नीमच की सर्विस बिल्डिंग के द्वितीय तल पर स्थित कक्ष क्रमांक 8 में व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। 09 मई 2026 को पात्र अभ्यर्थियों की सूची नवीन जिला न्यायालय परिसर के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी।

पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 मई 2026 को प्रातः 09:30 बजे से नवीन न्यायालय परिसर के द्वितीय तल पर स्थित विशेष न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में उपयुक्त पाए गए अभ्यर्थियों की उसी दिन व्यवहारिक ड्राइविंग परीक्षा भी ली जाएगी। अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के अनुमोदन उपरांत जारी की जाएगी, जिसकी सूचना चयनित अभ्यर्थी को पृथक से दी जाएगी। यह जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}