देशशहर

जल गंगा संवर्धन अभियान में नीमच जिले में सरोवरों का कार्य पूर्ण

नीमच 14 अप्रैल 2026,

जल गंगा संवर्धन अभियान तहत प्रगतिरत अमृत सरोवर के कार्यों को पूर्ण कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव द्वारा प्रति दिन जिले में प्रगतिरत 18 अमृत सरोवर के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इन 18 कार्यों में से 17 कार्य मनरेगा अंतर्गत प्रचलित है।

कलेक्टर श्री चंद्रा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रारंभ तिथि से आज तक 4 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इन सभी तालाबों की न्यूनतम जल भराव क्षमता 12000 -12000 घन मीटर से अधिक है। इन कार्यों से जैव विविधता, पशु-पक्षी, मवेशियों के लिए जल उपलब्धता के साथ-साथ प्रारंभिक वर्षों में भूजल रिचार्ज का उद्देश्य भी सफल होगा एवं आगामी समय में यह सरोवर आजीविका में मत्स्य पालन एवं सिंघाड़ा उत्पादन में भी सहयोगी सिद्ध हो सकेंगे। यह कार्य ग्राम पंचायत बारवाडिया जनपद मनासा के अमृत सरोवर का है। इसकी लागत राशि 24 लाख एवं जल भराव क्षमता 18000 घन मीटर है। यह जानकारी जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री सुशील दौराया ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}